एलन मस्क की कंपनी xAI ने हाल ही में अपना नया AI मॉडल Grok-4 FAST लॉन्च किया है। और यह सिर्फ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि AI की दुनिया में एक बड़ी छलांग है। इसने सिर्फ परफॉर्मेंस का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है, बल्कि कॉस्ट और स्पीड के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट किया है।
तो क्या है यह Grok-4 FAST? आखिर यह इतना सस्ता और तेज कैसे है? और इसका मतलब आपके और हमारे लिए क्या है? चलिए समझते हैं।
Grok-4 FAST की कुछ यूनीक बातें
- 98% कम खर्च: Grok-4 जितना ही बेहतरीन रिजल्ट पाने की लागत अब 98% कम है।
- टॉप-टायर परफॉर्मेंस: यह GPT-4.1, Gemini 2.5, और Claude 4 जैसे दिग्गज मॉडल्स के बराबर या उनसे भी बेहतर परफॉर्म करता है।
- बिजली की तेज रफ्तार: यह GPT-5 के मुकाबले 2.5x ज्यादा तेजी से आउटपुट देता है।
- लंबी याददाश्त: इसे 20 लाख टोकन (लगभग 3000 पन्नों का डेटा) एक साथ याद रहता है, जो लंबी चैट्स और बड़े डॉक्युमेंट्स के लिए बेहतरीन है।
- खुद से सर्च करना: यह अपने आप इंटरनेट ब्राउज़ कर सकता है, इमेज और वीडियो को "पढ़" सकता है, और जानकारी जुटा सकता है, जैसे कोई इंसान असिस्टेंट करेगा।
Cost: क्या है 98% सेविंग का मतलब?
AI इस्तेमाल करने का बिल टोकन के हिसाब से कटता है। टोकन आपके टेक्स्ट की एक यूनिट(इकाई) है। Grok-4 FAST की कीमतें कुछ यूँ हैं:
- इनपुट टोकन: $0.20 प्रति 10 लाख टोकन (यानी लगभग 16 रुपये)
- आउटपुट टोकन: $0.50 प्रति 10 लाख टोकन (यानी लगभग 41 रुपये)
इसकी तुलना अगर दूसरे बड़े मॉडल्स से करें, तो किसी भी टास्क को पूरा करने की कुल लागत Grok-4 FAST में 23 से 25 गुना कम आती है। Artificial Analysis नाम की एक स्वतंत्र एजेंसी ने इसे "परफॉर्मेंस-फॉर-प्राइस" के मामले में दुनिया का नंबर 1 मॉडल बताया है। मतलब, आपको एक रुपया खर्च करने पर जो परफॉर्मेंस मिल रही है, वह किसी और से ज्यादा है।
Brain Power of Grok-4 FAST: क्या सच में उतना ही स्मार्ट है?
बिल्कुल! बेन्चमार्क टेस्ट्स के मुताबिक Grok-4 FAST की बुद्धिमत्ता (Intelligence) Gemini 2.5 Pro और Claude 4.1 Opus जैसे महंगे मॉडल्स के बराबर है। कुछ टेस्ट्स में तो यह अपने बड़े भाई Grok-4 से भी आगे निकल गया है।
बेंचमार्क्स में Grok 4 Fast के रिजल्ट्स
- AIME 2024 (मैथ्स ओलंपियाड): 92.0% (Grok-4 से सिर्फ थोड़ा कम)
- GPQA Diamond (सुपर हार्ड साइंस Qs): 85.7%
- LiveCodeBench (कोडिंग): 80.0% - यहाँ यह दुनिया में नंबर 1 है!
- चीनी भाषा के टेस्ट्स: इसमें तो इसने Grok-4 को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया, जो दिखाता है कि यह अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषाओं में भी धाँसू है।
इसका मतलब है कि आपको टॉप-लेवल की परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा।
लेकिन कैसे अलग है Grok-4 FAST दूसरे AI मॉडल्स से?
मान लीजिए आप एक गेमर हैं और जानना चाहते हैं कि 'Path of Exile 2' गेम में लेवल 100 तक पहुँचने के लिए कुल कितने एक्सपी (अनुभव बिंदु) चाहिए।
एक पुराना AI बस इंटरनेट से एक आंकड़ा उठाकर दे देता। लेकिन Grok-4 FAST क्या करता है?
- यह खुद वेब पर सर्च करता है।
- अलग-अलग सोर्सेज (फोरम, गाइड्स, वीडियो) को पढ़ता है।
- अलग-अलग आंकड़ों की तुलना करता है और क्रॉस-चेक करता है।
- आखिर में सही और कन्फर्म्ड आंकड़ा (4,250,334,444 XP) आपको बताता है।
यही "ऑटोनोमस AI एजेंट" का असली चमत्कार है, जो अब एक लैब डेमो नहीं, बल्कि हकीकत है।
डेवलपर्स और बिजनेसेज के लिए सहूलियत
अगर आप एक डेवलपर या कंपनी हैं जो AI का इस्तेमाल करती है, तो Grok-4 FAST आपके लिए वरदान से कम नहीं।
- दो मॉडल, एक दिमाग: API के जरिए आप इसे दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं - grok-4-fast-reasoning (गहरी सोच के लिए) और grok-4-fast-non-reasoning (साधारण जवाबों के लिए)। दोनों की याददाश्त एक जैसी शानदार है।
- लंबे डॉक्युमेंट्स: 20 लाख टोकन की मेमोरी का मतलब है कि आप पूरी लीगल फाइल, रिसर्च पेपर, या गेम डिजाइन डॉक्युमेंट AI को दे सकते हैं और उस पर चर्चा कर सकते हैं।
- फ्री ट्रायल: अभी के लिए, आप इसे OpenRouter और Vercel AI Gateway पर मुफ्त में आजमा सकते हैं!
निष्कर्ष: AI अब सबकी पहुँच में
Grok-4 FAST का लॉन्च साफ इशारा करता है कि AI की दुनिया अब सिर्फ "परफॉर्मेंस" की रेस नहीं, बल्कि "एफिशिएंसी" और "एक्सेसिबिलिटी" की रेस बन गई है। पिछले डेढ़ साल में GPT-4 जितनी स्मार्ट AI को इस्तेमाल करने की लागत लगभग 500 गुना कम हुई है।
अब एक छोटा स्टार्टअप, एक स्टूडेंट, या कोई भी व्यक्ति बिना जेब ढीली किए दुनिया के सबसे एडवांस्ड AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकता है। यह तकनीक का लोकतंत्रीकरण (Democratization) है।
तो अब आपकी बारी है। क्या आप कोडिंग करते हैं? रिसर्च करते हैं? या just एक curious माइंड हैं? Grok-4 FAST को आजमाकर देखिए और महसूस कीजिए कि भविष्य की AI ताकत कैसी feels होती है।
क्या आपने Grok-4 FAST ट्राई किया है? अपने अनुभव नीचे कमेंट में हमारे साथ शेयर करें!
0 टिप्पणियाँ